पूर्व मंत्री आबिद रजा व सांसद प्रतिनिधि अनिल आनन्द ने नीम-पीपल-बरगद को बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक, किया पौधरोपण

पूर्व मंत्री आबिद रजा व सांसद प्रतिनिधि अनिल आनन्द ने नीम-पीपल-बरगद को बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक, किया पौधरोपण

पूर्व मंत्री ने युवाओं से कहा-एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल कर पर्यावरण बचाएं 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा और सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि अनिल आनन्द  ने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नीम, पीपल और बरगद जैसे छायादार एवं जीवनदायी वृक्ष लगाने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने इन वृक्षों को सामाजिक न्याय, समानता और समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जैसे ये पेड़ बिना किसी भेदभाव के सभी को छाया और शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, उसी प्रकार समाज में भी समानता और भाईचारे की भावना मजबूत होनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर हरित अभियान का हिस्सा बनने और पर्यावरण बचाने की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

---------

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपणः फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज और एफएसटी प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आस्था जुड़ा विषय है। इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम इन संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण का निर्माण करें।

फात्मा रजा ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति के उन जीवनदायी मूल्यों से जुड़ने का एक महाअनुष्ठान है, जिनमें प्रकृति को पूजनीय और संरक्षित करने की भावना निहित है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और उनका संरक्षण मानव कल्याण से सीधे जुड़ा हुआ है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यदि समाज का हर व्यक्ति इस दिशा में छोटा-सा योगदान दे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकाएं, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद मुकेश साहू, मोहित सक्सेना, लियाकत अली, रवि,  रफी उद्दीन, मुशाहिद, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, कर निर्धारण  अधिकारी चन्द्रभूषण, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह,  निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, सुमित सिंह, गजेन्द्र शाक्य सुरेन्द्र कुमार, केआर सी सुपरवाइजर शुभम कश्यप आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto