मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के मौके पर हिंदू युवा वाहिनी ने किया पौधारोपण, रक्तदान शिविर का भी आयोजन

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के मौके पर हिंदू युवा वाहिनी ने किया पौधारोपण, रक्तदान शिविर का भी आयोजन

बदायूं। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी द्वारा जिला अस्पताल बदायूँ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मातृशक्ति अनुपमा सिंह, नीरू शर्मा, ज्योति सक्सेना एवं प्रभा गंगवार द्वारा किया गया। शिविर में लगभग 25 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला अस्पताल परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 


इस अवसर पर जिला प्रभारी आदेश शर्मा ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

जिला संयोजक नितिन सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। रक्तदान एवं पौधारोपण जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री निष्कर्ष प्रताप सिंह, जिला संयोजक नितिन सक्सेना, सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शरद सक्सेना, भाजपा जिला महामंत्री जोगेन्द्र राठौर, कौशल मिश्रा, अशोक गुप्ता, पवन राठौर, अरविन्द शर्मा, ज्ञानेन्द्र चौहान, दिशांत गुप्ता, मुदित गुप्ता, हिमांशु पटेल, हरेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, अरेंद्र यादव, मोहित मिश्रा, विशेष कांत, ब्रह्मदेव मिश्रा साहित आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto