बदायूं में मेंथा टैंक की सफाई करने उतरे दो भाईयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
SAB KI BAAT
Jun 05 2026
4820
टैंक में जहरीली गैस के कारण हुआ हादसा, बिसौली तहसील के गांव सुरैनी पापड़ी की घटना
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी गांव में मेंथा टैंक की सफाई करने उतरे दो सगे भाईयों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। उन्हें बचाने टैंक में उतरे तीसरे भाई की हालत गंभीर है। उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला शुक्रवार सुबह का है। गांव निवासी बट्टू अपने बेटों जयवीर, राजेश और मनवीर के साथ अपने खेत में लगे मेंथा प्लांट के टैंक पर गए थे। यहां उन्हें टैंक की सफाई करनी थी। बताया जाता है कि सबसे पहले जयवीर टैंक के अंदर उतरा, उसके बाद राजेश भी टैंक में उतर गया। दोनों के बाद मनवीर भी उतर गया, लेकिन तीनों ही
अंदर जाकर बेहोश हो गए। बट्टू को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां एकत्र हो गए और जैसे तैसे तीनों को बाहर निकाला। तीनों अचेत अवस्था में थे, जिन्हें चन्दौसी के एक अस्पताल ले जाया
गया, लेकिन उससे पहले ही जयवीर और राजेश की मौत हो गई। मनवीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद ले जाया गया है। दो भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्रथम दृष्टया टैंक में बनी जहरील गैस को ही मौत का कारण माना जा रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
992
-
बदायूं समाचार
655
-
गतिविधियां
584
-
जिला
228
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter