मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने समझा पेड़ों का महत्व, कई पौधों का किया रोपण

मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने समझा पेड़ों का महत्व, कई पौधों का किया रोपण

बदायूं। ​मदर एथीना स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल थीम 'प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए' से प्रेरणा लेते हुए, विद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु प्रतिक्रिया पर विशेष जोर दिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाकर की गई, जिसमें विद्यालय के ईको क्लब के इंचार्ज अंकुर सक्सेना एवं श्रीमती गुलिस्ता आरिफ केनिर्देशन में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने हाथों से पौधे लगाए इसके अलावा प्रकृति से सम्बंधित नारा लेखन के अंतर्गत अत्यंत प्रेरित नारे भी लिखे। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व और उनकी देखभाल कैसे करें, इस बारे में जानकारी दी।

​इस विशेष अवसर पर, विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ​प्रकृति हमारी माता है, और प्रकृति से प्रेरित, भविष्य के लिए कार्य के थीम को अपनाकर, हम सिर्फ पेड़ नहीं लगा रहे हैं, बल्कि अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित, हरा-भरा और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रकृति हमें पर्यावरण की हर चुनौती का समाधान प्रदान करती है, बस हमें उसे समझने और उसके साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। आज का यह छोटा सा प्रयास जिसमें  'एक पेड़ मां के नाम' हमारे बच्चों में भावनात्मक रूप से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाएगा, जो उनमें लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी के साथ -साथ कल का बड़ा बदलाव सिद्ध होगा। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto