विधवा महिला के प्लॉट पर दबंगों ने किया कब्जा, 10 हजार ईंटें भी चुराने का आरोप

विधवा महिला के प्लॉट पर दबंगों ने किया कब्जा, 10 हजार ईंटें भी चुराने का आरोप

एसएसपी को शिकायती पत्र देकर महिला ने की कार्रवाई की मांग, उझानी का है मामला

सबकी बात न्यूज 

बदायूं। उझानी की एक विधवा महिला के प्लॉट पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। आरोप है कि दबंगों ने उसके प्लॉट में पड़ी ईंटों को चुरा लिया। विधवा महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।

उझानी के मोहल्ला नझियाई निवासी स्व. प्रदीप कुमार की पत्नी ओमवती ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह गरीब महिला है। उसने साल 2021 में करीब 86 वर्गमीटर का एक प्लॉट खरीदा था, जिसमें उसने करीब पांच हजार ईंट लगाकर चार फुट की नींव भी भरवा दी थी। विगत 25 मई को उसने निर्माण कराने के उद्देश्य से 10 हजार ईंट प्लॉट पर डलवा दीं। दो दिन बाद जब वह 

निर्माण कराने पहुंची तो वहां से 10 हजार ईंट गायब थी। पता चला कि नझियाई तथा किला खेड़ा निवासी दो दबंगों ने प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से उसकी ईंट चुरा लीं। यह भी पता चला कि ये दबंग उसके प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि जब विधवा ओमवती उनके पास गईं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार, इनमें एक दबंग पहले एक महिला का मर्डर कर चुका है तथा कई साल जेल में रहा है। महिला ने दबंगों से अपनी जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्लॉट को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto