कोर्ट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत, आत्महत्या की आशंका

कोर्ट परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत, आत्महत्या की आशंका

सीजेएम कोर्ट के सामने की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। कोर्ट परिसर में एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से अफरातफरी मच गई। जिसने भी सुना, वह घटनास्थल की तरफ दौड़ा चला आया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकशी की है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। 

कोर्ट परिसर में सीजेएम कोर्ट के सामने बने गार्द रूम में सुधीर नाम का कर्मचारी रहता था। सोमवार शाम को उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद वहां वकीलों व अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि सुधीर की तैनाती पहले सहसवान में थी, लेकिन बाद में उसका स्थानांतरण बदायूं हो गया था। परिवार सहसवान में ही रहता था। चर्चा है कि वह अपना स्थानांतरण सहसवान कराना चाह रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। कर्मचारी मूल रूप से बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 








Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto