उपेक्षा की मार...मंदिर जाना हो या स्कूल, पहले कीचड़ और जलभराव करिये पार

उपेक्षा की मार...मंदिर जाना हो या स्कूल, पहले कीचड़ और जलभराव करिये पार

बिसौली क्षेत्र के गांव कोट की हालत बदहाल, ग्रामीणों समेत छोटे-छोटे बच्चे और श्रद्धालु परेशान

लोगों ने की सड़क निर्माण की मांग, बोले- समस्या नहीं सुलझी तो करेंगे आंदोलन

सबकी बात न्यूज

बदायूं। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बिसौली क्षेत्र के ग्राम कोट की बदहाल तस्वीरें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। गांव की मुख्य सड़क पर फैला जलभराव और कीचड़ न केवल ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, बल्कि स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं की मुश्किलें भी लगातार बढ़ा रहा है।

गांव के प्राथमिक विद्यालय और प्राचीन मंदिर के सामने सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सड़क और गड्ढों में अंतर करना मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद जमा गंदा पानी लंबे समय से नहीं निकला, जिससे पूरे क्षेत्र में दलदल जैसी स्थिति बन गई है। विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना इसी जलभराव और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के सामने बनी यह स्थिति बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बच्चे बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनमें नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं कराया गया। विभागीय अनदेखी के चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि बच्चों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto
  • user by अनिरुद्ध यादव

    बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।

    quoto
  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto