पुण्यतिथि पर याद किए गए कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

पुण्यतिथि पर याद किए गए कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर हुआ कार्यक्रम

बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर रविवार को कर्मचारियों के नेता प्रणेता स्वर्गीय बीएन सिंह की पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष की भांति श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 

राज्य कर्मचारी संघ परिषद के पदाधिकारियों ने बीएन सिंह के चित्र के समक्ष दीप जलाकर फूल माला चढ़ाई। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बदायूं के पदाधिकारियों द्वारा इंजीनियर संघ भवन पीडब्ल्यूडी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोहन सिंह द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, इंजीनियर राहुल कुमार सिंचाई संघ के पदाधिकारी सर्वेंद्र सिंह, इंजीनियर विजय कुमार, मोहित पांडे, इंजीनियर देवेंद्र कुमार, रजनीश सिंह, हरेंद्र सिंह आदिपदाधिकारियों ने रक्तदान  किया। रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान व उत्साहवर्धन किया गया। 

--------

कार्यक्रम के बाद किया मरीजों को फल वितरण

बदायूं। इसके उपरांत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडे, मंत्री सरोज कुमारी, इंजीनियर राजीव कुमार, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, सिंचाई संघ के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह शाक्य, मंत्री रामप्रकाश राठौड़, इंजीनियर चंद्रकेश यादव, नेत्रपाल सिंह, जयपाल सिंह, ललित कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी शशिकांत यादव, सचिव घनश्याम, इंजीनियर

महाराज सिंह, बदायूं क्लब के पदाधिकारी रविंद्र मोहन सक्सेना आदि तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के  पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार एवं संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto