जमीन में दबाकर रखे थे चार लाख के जेवर...चोर आए और खोदकर ले गए, कई और घरों से भी चोरी

जमीन में दबाकर रखे थे चार लाख के जेवर...चोर आए और खोदकर ले गए, कई और घरों से भी चोरी

दातागंज के गांव चंदोखा में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, मजदूरी करने बाहर गए हैं लोग, घरों में लगे थे ताले

कई घरों से करीब छह लाख का माल किया पार

बदायूं। दातागंज के गांव चंदोखा में चोरों ने कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सभी घरों के लोग मजदूरी करने को बाहर गए हुए हैं तथा उनके घरों में ताले लगे थे। एक परिवार की महिला ने अपने जेवर जमीन में दबाकर रखे थे। चोर जमीन खोदकर उसे भी ले गए। 


गांव में धर्मवीर समेत हेमराज, नन्हें, प्रकाश और लालबहादुर के घर बने हुए हैं। परिवार के लोग हरियाणा में मजदूरी करते हैं। उनके घरों में ताले पड़े हैं। बृहस्पतिवार को नन्हें अपने परिवार के साथ गांव लौटा और जैसे ही घर के अंदर गया तो उसके अंदर के कमरों के ताले टूटे थे। अंदर सामान फैला था। उसने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी तो अन्य चारों मजदूरों के घरों को भी अंदर जाकर देखा गया तो उनके घरों से भी काफी सामान चोरी हो चुका था। बताया जाता है कि इनमें कुछ लोग अपने घरों में मौजूद जेवर कच्चे फर्श के भीतर दबाकर गए थे। चोर उसे भी ले गए। धर्मवीर के परिवार वालों के अनुसार, करीब चार लाख के गहने उन्होंने जमीन में दबा दिए थे जो चोर ले गए। एक अनुमान के मुताबिक चोर करीब छह लाख से अधिक की नगदी जेवर ले गए हैं। 

--------

...तो क्या चोरों को पता था जमीन में दबे जेवरों का

बदायूं। चोरों ने जिस तरह से घरों में चोरी को अंजाम दिया है, उससे लगता है कि उन्हें इस बात का आभास था कि माल घरों में जमीन में दबा है। इसलिए उन्होंने जगह जगह कच्ची जमीन को उखेड़कर देखा है। जिस जगह जेवर दबे मिले, उसे खोदकर वे उसे निकाल ले गए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto