सपा में 'सियासी यतीम' हो चुका मुसलमान

सपा में 'सियासी यतीम' हो चुका मुसलमान

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी में मुसलमान की हालत सियासी यतीम की तरह हो चुकी है। जिस लोकसभा में मुसलमानों की संख्या चार-पांच लाख है, जहां मुसलमान के टिकट का हक बनता है, वहां समाजवादी पार्टी मुसलमान का टिकट काटकर आम मुसलमान से कहती है कि अब भाजपा को हराना है।

प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व मंत्री ने कहा कि आखिर कब तक समाजवादी पार्टी मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर मुसलमान के सियासी हक के साथ नाइन्साफी करती रहेगी। कहा कि यह समाजवादी पार्टी की मुसलमानों के साथ सोची-समझी साजिश हैं। अब विपक्षी पार्टियां भी समाजवादी पार्टी में मुसलमानों की हालत देखकर मुसलमानों पर सियासी तरस खाने लगी हैं। 

बरेली मण्डल में 20 लाख मुसलमान होने के बावजूद किसी लोकसभा में किसी मुसलमान को टिकट नहीं दिया गया। अब बरेली मंडल में समाजवादी पार्टी का एमवाई व पीडीए में मुसलमान गायब है। बरेली मंडल में इकलौती बदायूं लोकसभा से पांच बार मुसलमान सांसद रहा। बदायूं से टिकट काटकर मुसलमान की सीट समाजवादी पार्टी ने पहले ही खत्म कर दी। उन्होंने कहा कि कभी मुसलमान को टिकट देकर बाकी से भी समाजवादी पार्टी यह कहकर दिखाए कि भाजपा हराओ।

-----

मुसलमानों से की अपील

बदायूं। आबिद ने मुसलमानों से अपील की है कि मुसलमानों सोचो, समझो, फिर सियासी फैसला करो। समाजवादी पार्टी तुम्हारी कौम के एमपी एमएलए नहीं बनाना चाहती। सिर्फ तुम्हारा वोट लेना चाहती है। मुसलमान का सियासी वजूद खत्म करना चाहती है। पैसा लेकर चुनाव लड़ाने वाले कुछ फर्जी मुसलमान नेताओं ने चुनाव नजदीक आते ही अपनी-अपनी दुकानें खोल ली है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto