मकान में रखी आतिशबाजी में विस्फोट, ढह गया दो मंजिला मकान, दो की मौत, कई दबे

मकान में रखी आतिशबाजी में विस्फोट, ढह गया दो मंजिला मकान, दो की मौत, कई दबे

अपडेट खबर- 

बदायूं। उसावां क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में रखी आतिशबाजी के ढेर में विस्फोट होने से पूरा दो मंजिला मकान ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। 

थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम नगरिया चिकन में 35 वर्षीय राहुल उर्फ उमेश पुत्र वीरसहाय अपने ही घर में आतिशबाजी का सामान बनाकर शादियों में चलाता था। उसके घर में बहुत बड़ी मात्रा में आतिशबाजी रखी थी जो उसे किसी शादी में लेकर जानी थी, लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार शाम को आतिशबाजी में विस्फोट हो गया।

विस्फोट के बाद जो दो मंजिला मकान का लिंटर ढह गया, जिसमें दबकर राहुल और उसके परिवार के मनोज पुत्र श्रीपाल की मौत हो गई। इसके अलावा मनोज की चार साल की बेटी मानवी व तीन साल की आरुषि पुत्री ओमेंद्र घायल हो गईं। 

------

साल 2017 में भी लगी भी आग

बदायूं। हादसे में मृतक राहुल के पिता वीरसहाय की उसावां के वार्ड संख्या चार में आतिशबाजी की दुकान थी। यहां पर आतिशबाजी बनती भी थी और भंडारण भी करते थे। साल 2017 में दुकान में आतिशबाजी बनाते समय आग लग गई थी जिसमें वीरसहाय का बेटा सुमित व उसावां के वार्ड चार में रहने वाले रंगीले का पुत्र अवनीश झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई थीं।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto