कविताओं के माध्यम से मां के प्रति प्रेम और संवेदनाओं को किया व्यक्त
SAB KI BAAT
May 01 2024
1390
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा छह तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स डे’ के संदर्भ में ‘अंग्रेजी काव्य प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय ‘माई मदर’ रखा गया।

इसमें प्रतिभाग कर बच्चों ने अपनी काव्य प्रतिभा के साथ-साथ मां के प्रति अपने प्रेम और संवेदनाओं को व्यक्त किया। इसमें कक्षा-1 से स्तुति, कक्षा-2 से शौर्य पाल, कक्षा-3 से गीत तोमर, कक्षा-4 से अपूर्वा मिश्रा, कक्षा-5 से आरना एवं कक्षा-6 से कृषभ शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा-6 के कृषभ शर्मा ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के अवसर पर शिक्षिका ज्योति द्वारा अभिभाषण प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ ज्ञान का चहुंमुखी विकास होता है। साहित्य और लेखन के प्रति अभिरुचि जाग्रत होती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर लोगों को अपने कर्म के प्रति निष्ठावान होने के साथ-साथ परिश्रम से जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने के बारे में अभिप्रेरित भी किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT