फेयरवेल पार्टी में भावुक हुए बच्चे...मेधावियों को मिला सम्मान

फेयरवेल पार्टी में भावुक हुए बच्चे...मेधावियों को मिला सम्मान


बदायूं। विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में बुधवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो कक्षा आठ के बच्चों को फेयरवेल पार्टी दी गई। पार्टी में सभी बच्चे काफी भावुक हो गए। 

वार्षिकउत्सव का शुभारंभ इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कक्षा छह और सात के बच्चों ने कक्षा आठ के बच्चों का तिलक लगाया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने वार्षिक उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहदेव सागर ने भी बच्चों को संबोधित किया। इस मौके पर वर्ष 2023-24 के शैक्षिक सत्र में विभिन्न क्षेत्र में मेधावी बच्चों को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। फेयरवेल में कक्षा आठ के बच्चे काफी भावुक हो गए। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, शिक्षिका प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश, मिथलेश और कुसुम लता आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto