घर के सामने सो रहा था किसान, कुचलती चली गई ट्रैक्टर ट्राली

घर के सामने सो रहा था किसान, कुचलती चली गई ट्रैक्टर ट्राली

बदायूं। घर के सामने सो रहे किसान को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अवैध तरीके से खनन किया जा रहा था। 

बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम उझौली निवासी मुकेश किसान थे। बीते रविवार की रात वह अपने घर के दरवाजे के सामने चारपाई डालकर सो रहे थे। बताया जाता है कि गांव में कई दिनों से अवैध खनन का सिलसिला चल रहा है। रविवार रात भी उनके घर के सामने से ही ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे थे। रात किसी समय इनमें से ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मुकेश को चपेट में लेकर कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto