रिश्तेदारी मेें जा रहे थे ससुर-दामाद, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार
SAB KI BAAT
Jun 07 2024
2630
बदायूं। बदायूं-मेरठ रोड पर जरीफनगर थाना क्षेत्र में बाइक पर जा रहे ससुर-दामाद को पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शुक्रवार को सहसवान के मोहल्ला नयागंज निवासी संजय शर्मा (45) अपने दामाद विवेक (28) निवासी निजामाबाद कादरचौक के साथ बाइक पर सम्भल जनपद के बबराला में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर ग्राम उस्मानपुर के पास पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संजय व विवेक दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने जरीफनगर पर टक्कर मारने वाले कैंटर को पकड़ लिया। एक साथ दो लोगों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
991
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
579
-
जिला
223
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter