पहली बार सभी संगठनों के पत्रकार दिखेंगे एक मंच पर, मनाएंगें हिंदी पत्रकारिता दिवस

पहली बार सभी संगठनों के पत्रकार दिखेंगे एक मंच पर, मनाएंगें हिंदी पत्रकारिता दिवस

बदायूं। जनपद में कार्यरत विभिन्न पत्रकार संगठन प्रथम बार संयुक्त रूप से हिंदी पत्रकारिता दिवस सामूहिक रूप से मनाएंगे। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जनपद भर के वरिष्ठ वयोवृद्ध पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

शनिवार को शक्ति टेंट हाऊस पर विभिन्न पत्रकार संगठनों की एक संयुक्त  बैठक में कार्यक्रम को लेकर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मई को शाम चार बजे से छह बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह के दौरान 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के कार्यरत अथवा पूर्व वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं एनयूजे के संरक्षक सुशील धींगड़ा ने कहा कि समस्त पत्रकार संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन पत्रकारों की एकजुटता में मील का पत्थर साबित होगा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव चाणक्य ने कहा कि सभी संगठनों के एक मंच पर होने से पत्रकार साथियों का उत्पीड़न नहीं होगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव सक्सेना, एनयूजे के प्रदेश सचिव/मंत्री सचिन भारद्वाज, एनयूजे के मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल, उपजा के जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा एवं संदीप तोमर, एनयूजे के जिलाध्यक्ष विवेक खुराना, आईरा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अबरार अहमद, मुकेश वशिष्ठ, अमित अग्रवाल, सुनील मिश्रा, अकील अहमद खा, नीलेश, आकाश सक्सेना, जेए खान, शमसुद्दीन, रवेन्द्र कश्यप, सतीश सक्सेना, मयूर गुप्ता, राजीव पटेल, ओमवीर सिंह आदि अनेक पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto