इश्क की खातिरः साइना से 'सोनी' बन गई युवती, हिंदू धर्म अपनाकर आकाश से रचाया ब्याह

इश्क की खातिरः साइना से 'सोनी' बन गई युवती, हिंदू धर्म अपनाकर आकाश से रचाया ब्याह

बरेली। कहते हैं कि जब इश्क होता है तो सारी दुनिया रंगीन दिखती है और कुछ दिखाई नहीं देता। कुछ ऐसा ही हुआ साइना बी के साथ। साइना को हिंदू लड़के आकाश से प्रेम हुआ तो दोनों प्रेम दीवानों ने एक दूसरे का जिंदगी भर साथ देने का वायदा कर लिया। धर्म आड़े आया तो साइना ने हिंदू धर्म अपनाकर आकाश के गले में वरमाला डाल दी और जीवन भर के लिए सायमा से सोनी बन गई। 

-----

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें।


-----

ये कहानी नहीं बल्कि हकीकत है बरेली के नवाबगंज निवासी साइना बी की, जिसने प्रेम की खातिर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। नवाबगंज के रिछोला किफायतुल्ला गांव निवासी साइना ने हिंदू परंपरा के अनुसार अपने प्रेमी आकाश के साथ सात फेरे लिए। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में बीते सोमवार को आचार्य केके शंखधार ने दोनों का ब्याह करा दिया। 


-----

वीडियो जारी कर बताई पूरी बात

- शादी के वक्त एहतियातन दोनों की वीडियो भी बनाई गई ताकि बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वीडियो में साइना ने कुबूल किया कि वह अपनी मर्जी से बिना किसी दवाब या प्रलोभन के आकाश से शादी कर रही हैं। उसके घर वाले शादी को तैयार नहीं हुए तो उसने धर्म बदलकर आकाश से शादी करने का फैसला लिया। आचार्य केके शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। बताते हैं कि सुरक्षा के मद्देनजर साइना ने पुलिस को पत्र भी दिया है। सायमा से शादी करने वाला आकाश हाफिजगंज की नई बस्ती का रहने वाला हैं दोनों की करीब दो साल पहले मुलाकात हुई थी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto