युवक का मुंह काला करके चप्पलों की माला पहनाकर घुमाने वाले चार पकड़े

युवक का मुंह काला करके चप्पलों की माला पहनाकर घुमाने वाले चार पकड़े

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा युवक का मुंह काला कर चप्पलों की माला पहनाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने वालों में उदयपाल पुत्र ओमपाल, विजयपाल पुत्र धर्मपाल, अनुजपाल पुत्र जयवीर सिंह तथा नरेशपाल पुत्र रामौतार निवासीगण ग्राम भोजपुर हैं। 

-------

संबंधित वीडियो 

-----

ये था मामला

बदायूं। पीड़ित ताराचन्द पुत्र अंगनलाल निवासी भोजपुर दिल्ली मे रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान दिल्ली में उसकी मुलाकात गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी से हुई। दोनो साथ-साथ मजदूरी करने लगे। इसी दौरान दिल्ली मे ही ताराचन्द का उस महिला से प्रेमप्रसंग हो गया। करीब छह माह पूर्व दोनों बद्दी, हिमाचल प्रदेश चले गये थे और पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। चार मई को महिला के पति आदि के द्वारा ताराचन्द को गांव भोजपुर लाया गया तथा उसके साथ मारपीट की गयी। इसके बाद उसका मुंह काला करके गले में चप्पलों की माला डालकर गांव में घुमाया गया। इसकी विडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने जांच की तो जयवीर पुत्र वाधूसिंह, पुष्पेन्द्र पुत्र हरपाल, उदयपाल पुत्र ओमपाल, विजयपाल पुत्र धर्मपाल, अनुजपाल पुत्र जयवीर, नरेशपाल पुत्र रामौतार एवं कुछ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto