दबंग मारते रहे, बच्चे चीखते रहे...पर, पुलिस 'बहरी' है, अब भी सो रही है !

दबंग मारते रहे, बच्चे चीखते रहे...पर, पुलिस 'बहरी' है, अब भी सो रही है !

बदायूं। एक युवक को दबंगों ने मामूली बात पर लाठियों और बेल्टों से घर में घुसकर जमकर पीटा। दबंग उसे डंडों से पीटते रहे, घर की महिलाएं उसे बचाने की कोशिश करती रहीं, बच्चे चीखते रहे लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर सोती रही। दबंगई का नमूना, मारपीट का वीडियो मिलने के बाद भी पुलिस बहरी बनी अब भी सो ही रही है। 

सहसवान के मोहल्ला अकबराबाद निवासी संतोष पुत्र वेदप्रकाश की पत्नी सावित्री मोहल्लेमें ही बने सरकारी नल पर दस मई को शाम पांच बजे पानी भरने गई थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही डालचंद्र की पत्नी मानकौर ने उसे पानी नहीं भरने दिया और पुरानी रंजिश को लेकर उससे गाली गलौज करने लगी। सावित्री ने जब इसका विरोध किया तो डालचंद का बेटा दीपक भी वहां आ गया और सावित्री के सिर पर लाठी मार दी। सावित्री के चिल्लाने पर संतोष भी वहां आ गया और उसे बचाने के कोशिश की तो डालचंद, उसकी पत्नी मानकौर व बेटे दीपक, अमित व किशन वहां आ गए और संतोष को लाठी-डंडो और बेल्टों से जमकर पीटा। (नीचे और पढ़ें देखें वीडियो) - 


बचने को पड़ोसी के घर में घुसा तो पड़ोसियों को भी पीटा

बदायूं। दबंगों की मारपीट से बचने के लिए संतोष मोहल्ले की ही महिला कल्लो पत्नी हेतराम के घर में घुस गया। इस पर आरोपी कल्लो के घर में घुस आए और वहां भी संतोष की जमकर पिटाई लगाई। कल्लो के लड़के अंकित ने जब उसे छुड़ाने की कोशिश की तो दंबगों ने उसे भी पीट डाला। घर के बच्चे और महिलाएं संतोष को छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन दबंग नहीं पसीजे। संतोष ने भी उनके हाथ पैर जोड़े लेकिन दबंग उसे पीटते रहे। इस दौरान छत पर से ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जिसमें दबंग उसे बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। 

पुलिस को दिखाई वीडियो, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

बदायूं। वीडियो में दबंग संतोष को डंडो और बेल्टों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित संतोष समेत कल्लो ने भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto