बर्थडे मनाकर लौट रहे चार दोस्त हुए हादसे का शिकार, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

बर्थडे मनाकर लौट रहे चार दोस्त हुए हादसे का शिकार, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

सोमवार की देर रात हुआ हादसा, पोल से टकरा गई थी कार

बदायूं। बर्थडे पार्टी मनाने गए चार दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक लेखपाल भी शामिल है। 

शहर के मोहल्ला कल्याननगर निवासी 25 वर्षीय हर्षित सक्सेना लेखपाल थे। सोमवार को हर्षित का बर्थडे था। बर्थडे की पार्टी करने वह अपने दोस्त 25 वर्षीय हर्षित गुप्ता, 24 वर्षीय अंकित और 23 वर्षीय रूबल के साथ बदायूं-बरेली बाईपास स्थित एक ढाबे पर पार्टी मनाने गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे चारों दोस्त कार से वापस आ रहे थे। बताते हैं कि एआरटीओ चौराहे के पास तेज रफ्तार कार किसी कारण उछली तो कार चला रहे अंकित ने उसे नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन वह स्टीयरिंग पर नियंत्रण नहीं कर सका और कार उछलकर सड़क किनारे एक पोल से जा टकराई। 

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अंकित के पास बैठे लेखपाल हर्षित तथा पीछे बैठे हर्षित गुप्ता व रूबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि काफी देर तक ये लोग लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और अंकित को अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण कार चला रहा अंकित उससे नियंत्रण खो बैठा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto