बीमा कंपनी में अच्छे रिटर्न के नाम पर की धोखाधड़ी.....ऐंठ लिए 40 लाख
SAB KI BAAT
Mar 15 2024
1600
बदायूं। बीमा कंपनी में निवेश करके अच्छा रिटर्न दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने दो सगे भाइयों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
रामसेवक निवासी बमनपुरा के अनुसार, ग्राम गुलड़िया निवासी अरविंद सिंह व सर्वेश पटेल ने उनसे संपर्क किया था तथा कहा था कि वह एक कंपनी के एजेंट हैं और उसका बीमा कराने पर उन्हें काफी लाभ होगा। इसके बाद 20 माह तक इन लोगों ने उनके बताए खाते में लगभग 40 लाख रुपये धीरे-धीरे जमा करा लिए। उन्होंने बीमा का कोई बाॅंड नहंी दिया। बीमा की समय अवधि पूर्ण होने पर भुगतान के लिए जब उसने उन लोगों से संपर्क किया तो वे टालते रहे। वह बरेली बीमा कंपनी गया तब मामले के बारे में पता चला कि उन लोगों ने कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 40 लाख रुपये की नकदी अपने खाते में लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसे कुछ रसीदें दी थीं वह भी फर्जी निकलीं। रामसेवक ने धोखाधड़ी करने वाले दोनों भाइयों के विरुद्ध थाना मूसाझाग में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT