टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को सिखाई जा रही फ्रेंच, ऑनलाइन कक्षाएं प्रारम्भ
SAB KI BAAT
Jul 05 2024
5120
बदायूं। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन एवं पांच के विद्यार्थियों के लिए फ्रेंच भाषा की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गयीं हैं। आगामी वर्षों में इन कक्षाओं का विस्तार इस प्रकार से किया जायेगा कि यही छात्र निरंतर चार वर्षाे तक फ्रेंच भाषा का ज्ञान अर्जित कर उसमें पारंगत हो सकें।

टिथोनस स्कूल में बच्चों को नियमित पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास एवं उनमें अतिरिक्त क्षमताएं विकसित करने के प्रयास पहले से ही किए जाते रहे हैं। इनमें बढ़ोतरी करते हुए अब स्कूल में बच्चों को फ्रेंच भाषा सिखाने की पहल की गई है।
विद्यालय के प्रबंधक शरद बंसल ने कहा कि छात्रों के भाषाई कौशल को बढ़ाने के लिए विद्यालय में फ्रेंच भाषा की कक्षाएं आरम्भ की गयीं हैं, जिनका कोई अतिरिक्त शुल्क भी अभिभावकों से नहीं लिया जायेगा। प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ-साथ दुनियाभर की संस्कृतियों के बारे में समझ बनाने के लिए ग्लोबल लैंग्वेज की जानकारी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अपने छात्रों को वैश्विक पहचान और अनुभव देने के लिए विद्यालय में ऑनलाइन फ्रेंच शिक्षा प्रारम्भ की गयी है। बच्चों में भी इसे लेकर बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। रोज नए शब्द सीखने से उनके भाषाई ज्ञान में भी वृद्धि हो रही है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
