मदर एथीना स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती
SAB KI BAAT
Oct 02 2025
3380
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष रूप से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत एवं प्रधानाचार्या द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् सत्या हाउस के सौजन्य से वर्तिका एवं साक्षी द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गांधी जी को श्रद्धाजंलि देते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का समापन करते हुए शौर्या हाउस के विद्यार्थियों द्वारा जीवन में स्वच्छता के संबंध में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कर्मा हाउस के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में विवेका हाउस द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
प्रधानाचार्या ने सभी को जीवन में गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाने हेतु जागरूक किया। इसके अतिरिक्त गांधी जी के जीवन के प्रमुख ‘स्वच्छता अभियान’ का अनुसरण करते हुए तथा सीबीएसई द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कैंपेन के अंतर्गत ‘स्वच्छता दिवस’ के अवसर पर समाज को स्वच्छता का संदेश देने हेतु
एनसीसी कैडेट्स द्वारा विशेषतया रैली निकालकर एवं विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान में शिक्षकों द्वारा भी प्रतिभाग कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों एवं समाज को अभिप्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन कौस्तुभ्य एवं वरेण्यम द्वारा किया गया।
निदेशिका चयनिका सारस्वत ने सभी को गांधी एवं शास्त्री जयंती की बधाई देते हुए जीवन में उनके महान संदेशों तथा किए गए कार्यों का अनुसरण करने हेतु अभिप्रेरित किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT