हज़रत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह के 135वें सालाना उर्स का आगाज़ तीन को

हज़रत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह के 135वें सालाना उर्स का आगाज़ तीन को

बदायूं। शहर के दरगाह सागरताल नवादा रोड स्थित दरगाह कुत्बे औलिया हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह के 135वें सालाना उर्स का शानदार आगाज़ शुक्रवार तीन अक्टूबर को होगा।

हर साल की तरह इस साल भी तीन रोजा सालाना उर्स तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक मनाया जायेगा। उर्स के लिए बडे ही जोशोखरोश के साथ दरगाह पर तैयारियां की जा रहीं हैं, जो लगभग मुकम्मल हो चुकीं है। उर्स में शिरकत करने के लिए मध्यप्रदेश, हल्द्वानी, शाहजहांपुर, रतलाम, बरेली, पीलीभीत आदि जगहों के अकीदतमंदों व जायरीनों का आना भी शुरू हो गया है, जिनके ठहरने व खानपान का प्रबंध दरगाह परिसर में ही किया गया है।

ये जानकारी देते हुए दरगाह के सज्जादा नशीन हजरत ख्वाजा सैय्यद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मज़ाकी ने बताया कि हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल की तरह इस साल भी तीन अक्टूबर को 135 वें सालाना उर्स की महफिल का आगाज़ कुरान ख्वानी की महफिल से किया जायेगा। बाद में उर्स के तीनो दिन तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक उर्स की महफिले सजाई जायेंगी। पांच अक्तूबर को कुल की फातिहा के उर्स मुकम्मल होगा।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto