सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौरी माहेश्वरी ने झटका गोल्ड

सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौरी माहेश्वरी ने झटका गोल्ड

बदायूं। देहरादून में आयोजित सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शहर के मोहल्ला शिवपुरम निवासी गौरी माहेश्वरी ने अपने प्रतिद्वंद्वियो को पछाड़ते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। उनका चयन अब सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

शिवपुरम निवासी दवा व्यवसायी विवेक माहेश्वरी व बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका अर्चना माहेश्वरी की बेटी गौरी माहेश्वरी एचपी इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 सितंबर से सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित की गई थी। इस बॉक्सिंग चौंपियनशिप में उत्तरी क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों ने भाग लिया।

बदायूं से गौरी माहेश्वरी ने इसमें प्रतिभाग किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। पिछले साल उन्होंने इसी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। उनका चयन सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो 17 से 20 अक्टूबर को हरियाणा में आयोजित की जाएगी। एचपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल समेत पूरे स्कूल ने गौरी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto