सावन में 'नाग दर्शन' करवाना पड़ गया महंगा...वन विभाग ने लिखाया मुकदमा
SAB KI BAAT
Jul 21 2024
1710
बदायूं। सावन में लोगों को नाग के दर्शन कराना एक सपेरे को महंगा पड़ गया। पशुप्रेमी की तहरीर पर वन विभाग की टीम की ओर से उसके खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया गया है।
सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ रहा है। भगवान भोले के भक्त सावन में नाग के दर्शन को शुभ मानते हैं। ऐसे में तमाम सपेरे नाग को टोकरी में बंद करके लोगों को उसके दर्शन कराते हैं और बदले में पैसे लेते हैं। रविवार को भी एक सपेरा मंडी समिति के पास लोगों को नाग के दर्शन करा रहा था। इसकी सूचना पशुप्रेमी विकेंद्र शर्मा को मिली तो उन्होंने वन दरोगा अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी। वन दरोगा अपने हमराह मथुरा सिंह के साथ वहां पहुंचे तो उन्होंने सपेरे की तलाशी ली।
उन्हें एक काला नाग टोकरी में रख मिला। वे लोग उसे थाना सिविल लाइंस ले आए। पुलिस ने सपेरे कन्हैया नाथ पुत्र ओमकार नाथ निवासी अर्जुनपुर थाना विशुनगढ़ जिला कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया। वन दरोगा की तहरीर पर उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9 व 72 के अन्तर्गत मुकदमा लिखा गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter