छोटे सरकार की दरगाह के 755वें उर्स पर पूर्व मंत्री आबिद ने की चादरपोशी
SAB KI BAAT
Apr 02 2024
1020
बदायूं। हजरत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार की दरगाह के 755 वें उर्स-ए-मुबारक के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चादर चढ़ाई तथा गुलपोशी की।
हजरत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के सालाना उर्स के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी कैंप लगाया गया। कैंप में लंगर भी तकसीम किया गया। पूर्वमंत्री आबिद रजा ने दरगाह पहुंचकर चादरपोशी व गुलपोशी की और मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। हिंदू-मुस्लिम में आपसी सौहार्द बने रहने और बदायंू की तरक्की के लिए भी दुआ की गई। इस मौके पर पूर्वमंत्री ने कहा कि हजरत बदरुद्दीन शाह विलायत उर्फ छोटे सरकार के आस्ताने की हाजरी कभी खाली नहीं जाती है। उनके लिए फख्र की बात है कि वह गुलाम-ए-छोटे सरकार हैं। छोटे सरकार में फैज की बारिश होती है। इस अवसर पर मंजर पीरजी, भूरे पीरजी, अजमत पीरजी, अन्नू पीरजी, सभासद अनवर खान, अफसर अली खान, अनवर अंसारी, वाहिद अंसारी, छोटे, अबरार सभासद, कौसर अली खान, सलमान, डॉ. आशु, वसीम सैफी, युनुस अल्वी, विकार उद्दीन, तौफीक फारूकी, साबिर मुल्ला, छोटू, बबलू, मोहम्मद अर्श खान, फैजान आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
981
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
553
-
जिला
197
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge