मुख्यमंत्री जी ! ये कानून नहीं जानते, ऐसे ही लड़ेंगे...पर आपका सिस्टम तो कुछ कर सकता है
SAB KI BAAT
Apr 02 2024
3150
सांड़ों की लड़ाई देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें-
------------------
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो बदायूं में प्रबुद्धजनों को संबोधित करके चले गए, लेकिन जो प्रशासन दो दिनों से गायों को बेहोश करने के बाद बंद करके अपनी पीठ थपथपा रहा था, उसे शाम को ही दो सांड़ों ने चुनौती दे दी। संतोख सिंह तिराहे पर शाम को दो सांड़ ऐसे भिड़े कि राहगीरों की जान पर बन आई। एक बाइक सवार युवक तो ऐसा गिरा कि उसके काफी चोटें आईं लेकिन सांड़ के हमले से मरने के बजाय उसने चोटों की परवाह किए बगैर वहां से भागना उचित समझा। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाई तो कुछ पानी डालकर सांड़ों को वहां से भगाने का प्रयास करते दिखाई दिए। करीब 25 मिनट तक सांड़ों का मल्लयुद्ध जारी रहा और राहगीरों की सांसे अटकी रहीं। बीच में पुलिस की गाड़ी भी साइरन बजाती हुई निकल गई, क्योंकि कानून भी जानता है कि सांड़ कानून नहीं जानते। ऐसे में प्रत्यक्षदर्शी अपने अपने हिसाब से चुटकी भी लेते दिखाई दिए कि कम से कम प्रशासन तो इन सांड़ों से जनता को निजात दिलाने के लिए कुछ कर सकता है। ऐसे में लोग प्रशासन को कोसते रहे।
---------
संबंधित खबरें देखने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-
- हे गौमाता, हे सांड़ देव!.... 'बाबा' आ रहे हैं, इज्जत और नौकरी दोनों बचा लेना
https://sabkibaat.in/post/yogi-is-coming-tomorrow
-सड़कों पर चल रही ‘‘मौत‘‘... चलें बचकर नहीं तो हो जाएंगें शिकार
https://sabkibaat.in/post/farmer-death-in-bull-attack
- मंत्री का चढ़ गया पारा, जब सड़कों पर दिखे गोवंशीय पशु, सीवीओ को निलंबित करने के निर्देश
https://sabkibaat.in/post/suspention-order-of-cvo
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT