ग्राहक को बेचने आए थे, पुलिस ने सवा करोड़ की स्मैक के साथ पकड़ा
SAB KI BAAT
Aug 29 2024
2160
बदायूं। किसी ग्राहक को बेचने के लिए लाई गई स्मैक के साथ एक बदमाश पुलिस ने धर लिया। उसके पास से 600 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ 20 लाख बताई जा रही है।
थाना वजीरगंज पुलिस व एएनटीएफ यूनिट बरेली की संयुक्त टीम बुधवार को वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आंवला-बिसौली रोड पर ग्राम बगरैन में आंवला की तरफ से एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुश्ताक पुत्र ईशाक खान निवासी ग्राम अंगथरा थाना वजीरगंज बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 600 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये है।
मुश्ताक ने पूछताछ में बताया कि वह तथा उसका साथी साबिर निवासी ग्राम सिंगथरा यह स्मैक जीशान पुत्र पप्पू निवासी ग्राम अंगथरा से लेकर आये थे। उनका माल एक बार दिल्ली में भी पकडा गया था। इस बार भी वे यह माल किसी अच्छे ग्राहक को बेचने आये थे कि उससे पहले पुलिस ने उन्हें धर लिया। पुलिस उसके दोनों साथियों की तलाश कर रही है।
------
पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी
बदायूं। थाना बिनावर पुलिस ने 10 किलो डोडा छिलका के साथ सबलू पुत्र शराफत हुसैन निवासी अलीगंज थाना अलीगंज जिला बरेली हाल पता नई बस्ती कस्बा व थाना बिनावर जिला बदायूं को पकड़ा है। सबलू पर 25 हजार का इनाम भी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT