लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर मनाया हनुमान जन्मोत्सव, लगाया 56 भोग
SAB KI BAAT
Apr 24 2024
1450
बदायूं। चाहमीर मोहल्ले में लिंगेश्वर नाथ महादेव हनुमान मंदिर पर मंगलवार को माता अंजनी के पुत्र श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने बताया कि कलियुग में भगवान श्री राम के परमभक्त हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों के सभी रोग,दोष और संकट मिट जाते हैं। इस मौके पर सुबह छह बजे हनुमान जी का अभिषेक कर नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर भव्य श्रृंगार और फिर हनुमान चालीसा का पाठ व हनुमान जी की महाआरती की गयी।

शाम को सात बजे हनुमान जी को छप्पन प्रकार के भोग लगाकर 56 भोग का दर्शन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। 56 भोग की सेवा तुषार रस्तोगी ने की। इस मौके पर प्रियांशु मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, संजय रस्तोगी, कशिश रस्तोगी, रवि रस्तोगी, राजकुमार सिंह सेंगर एवं अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good