ढाई महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी को लेने जा रहा था ससुराल...रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार
SAB KI BAAT
May 25 2025
1760
सड़क हादसे में हाथरस के बाइक सवार युवक की हुई मौत, दूसरी बाइक पर सवार ससुर-दामाद घायल
बदायूं। मुजरिया-बिल्सी रोड पर कार और दो बाइक भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार हाथरस निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार ससुर-दामाद घायल हो गए।
हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी 27 वर्षीय अकील खान रविवार को अपनी पत्नी को लेने बदायूं जिले में गांव खैरी स्थित ससुराल आ रहा था। अकील की करीब ढाई महीने पहले ही शादी हुई है। मुजरिया-बिल्सी रोड पर अकील की बाइक और एक दूसरी बाइक की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में अकील की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार 22 वर्षीय राजेंद्र निवासी सराय मुड़िया खागी, थाना मुजरिया तथा उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। बताते हैं कि हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को भी मय कार के पुलिस ने पकड़ लिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT