रात में सोता था पत्नी की लाश के साथ, दिन में करता था पड़ोसियों से बात...ऐसे की वारदात

रात में सोता था पत्नी की लाश के साथ, दिन में करता था पड़ोसियों से बात...ऐसे की वारदात

अवैध संबंधों के शक में पति ने की थी पत्नी की गला काटकर हत्या

पत्नी बनाती थी रील, कई लोगों से रील के संबंध में करती थी बात, पति करता था शक

आगरा। अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। लाश ठिकाने नहीं लगा पाया तो उसके साथ ही सोता रहा। रात वह पत्नी की लाश के साथ बिताता था तो दिन में पड़ोसियों से ऐसे सामान्य बात करता था कि जैसे कुछ हुआ ही न हो। वारदात का पता तब चला जब मृतका की बहन घर पर आई।

नाई की मंडी थाना क्षेत्र के सुंदरपाड़ा इलाके में शक्ति अपनी पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी के साथ रहता था। शक्ति ई-रिक्शा चलाता है। उसके घर में उसकी मां तथा उसका भाई भी रहता था। रविवार को शक्ति ने पार्वती की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शक्ति ने पार्वती के शव को चारपाई पर लिटा दिया और उसे ठिकाने लगाने की जुगत भिड़ाने लगा, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। वह दिन में घर से निकलकर पड़ोसियों से सामान्य तरीके से ही बात करता था, मानो कुछ हुआ ही न हो। रात में वह पार्वती के शव के साथ ही सोता था। 

मंगलवार को इस घटना का पता तब चला जब पार्वती की बहन गीता ने पार्वती से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हुई। इस पर गीता पार्वती के घर आ गई तो उसने बहन का शव चारपाई पर पड़ा देखा। पार्वती का गला रेता हुआ था और कलाइयां भी कटी थीं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 

-------

शक था कि पत्नी के अन्य मर्दों से संबंध

आगरा। वारदात के बाद पुलिस ने शक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य परिवार वाले फरार हैं। पूछताछ में शक्ति ने जो बताया वह हैरान करने वाला था। उसके अनुसार, पार्वती सोशल मीडिया पर रील बनाती थी। दिन पर उसके फोन और मैसेज आते थे। कई बार तो वह अनजान लोगों से भी ऐसे बात करती थी जैसे वह उन्हें जानती हो। अकेले घूमने भी चली जाती थी। शक्ति के अनुसार, वारदात वाले दिन उसका पार्वती से झगड़ा हुआ था। उसे गुस्सा आ गया तो उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। वह बच न जाए इसलिए उसकी कलाइयां भी काट दीं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto