मुस्लिम युवती से की शादी, फिर हुआ बेटा....अब मां कह रही कि होगा 'खतना'
SAB KI BAAT
Apr 03 2025
7300
बदायूं। मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह करना एक हिंदू युवक को भारी पड़ गया। शादी के बाद दंपती के बेटा हुआ। आरोप है कि अब उसकी मां यानी युवक की पत्नी अपने बेटे का खतना कराना चाहती है। केवल इतना ही नहीं वह युवक पर भी धर्मांतरण करने का भी दबाव बना रही है। पीड़ित युवक अब पुलिस की शरण में जा पहुंचा है।
मामला शहर के मीरा सराय क्षेत्र का है। यहां रहने वाला 25 वर्षीय राजकुमार हलवाई का काम करता है। वह शादियों के काम में भी जाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात शेखूपुर में रहने वाली एक मुस्लिम युवती से हुई थी। बात के बाद मोबाइल फोन पर
चैट और फिर मुलाकात का सिलसिला चलने लगा तो प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गए। राजकुमार के अनुसार, युवती के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने चार अगस्त 23 को स्टांप पेपर पर लिखाकर दोनों की शादी करा दी। राजकुमार को अपने घर वालों को बताने से यह कहकर मना कर दिया कि वह इस शादी का विरोध करेंगे।
कुछ समय तक सब ठीक चला। इसी बीच दंपती ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद राजकुमार की पत्नी अपने बेटे का खतना कराने का दबाव बनाने लगी। उसने राजकुमार को भी मुस्लिम धर्म अपनाने और मांस खाने को कहा। ईद पर जब राजकुमार अपनी ससुराल पहुंचा तो वहां उसने देखा कि उसके बेटे को मांस खिलाया जा रहा है। आरोप है कि जब राजकुमार ने इसका विरोध किया तब एक मौलाना और रिश्तेदारों को बुलाकर राजकुमार को जबरदस्ती मांस खिलाया गया। राजकुमार के परिजन बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
