बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटकता रहा सांड़, कोई नहीं आ पाया बचाने, मौत

बुजुर्ग को सींगों से उठाकर पटकता रहा सांड़, कोई नहीं आ पाया बचाने, मौत

बदायूं। एक बुजुर्ग को सांड़ ने सींगों से पटक-पटककर मार डाला। सुबह का वक्त होने के कारण आसपास भी कोई मौजूद नहीं था जो उन्हें बचा पाता। नतीजतन बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मझिया निवासी 62 वर्षीय भज्जनलाल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे कि तभी एचपी इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से भज्जनलाल संभल नहीं पाए। इस दौरान सोड़ ने उन्हें अपने सींगों पर उठाकर कई बार पटका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह का वक्त होने के कारण आसपास कोई व्यक्ति भी नहीं था जो उनकी मदद कर पाता। बताया जाता है कि बुजुर्ग शहर के उद्योगपति हरप्रसाद सिंह पटेल के यहां काम करते थे। 

-------

बुजुर्ग की मौत, सांड़ ने किया था हमला

बदायूं। सांड़ के हमले से घायल एक और बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव बिरियाडांडा निवासी 58 वर्षीय जगपाल विगत 22 मार्च की रात को अपने खेत पर थे। इसी दौरान उनके खेत में एक सांड़ घुस आया। सांड़ ने जगपाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें बरेली भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई।

----------

संबंधित खबरें और भी हैं-  

- 'मौत' बनकर आया सांड़, भाग भी नहीं सका दिव्यांग...सींगों से उठाकर कई बार पटका, निकला दम

- सड़कों पर चल रही ‘‘मौत‘‘... चलें बचकर नहीं तो हो जाएंगें शिकार

- हे गौमाता, हे सांड़ देव!.... 'बाबा' आ रहे हैं, इज्जत और नौकरी दोनों बचा लेना

- मुख्यमंत्री जी ! ये कानून नहीं जानते, ऐसे ही लड़ेंगे...पर आपका सिस्टम तो कुछ कर सकता है

- छुट्टा सांड़ से जा टकराई बाइक, सीने में घुस गया सींग, युवक की मौत

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto