कायस्थ महासभा के होली मेला में बच्चों ने बिखेरी रंगारंग छटा, मेधावियों का हुआ सम्मान
SAB KI BAAT
Mar 31 2024
2070
बदायूं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बदायूं क्लब में होली मेला का आयोजन भव्यता से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किय गया। इसके बाद उनकी वंदना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने रंगारंग छटा बिखेर कर माहौल को होलीमय कर दिया जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र मोहन सक्सेना, लोनिवि कर्मचारी सर्वेश सक्सेना आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि वह कायस्थ समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए सशक्त तरीके से प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, मेला अध्यक्ष दीपक सक्सेना, मेला संयोजक धीरज सक्सेना, सहकारी बैंक अध्यक्ष जेके सक्सेना, महेश सक्सेना, देशराज सक्सेना, ओमकार सक्सेना, युवा अध्यक्ष दीपक सक्सेना दीपू, युवा महामंत्री सनी सक्सेना, चित्रांश सक्सेना, हर्षित सक्सेना, ब्लाक प्रमुख श्रद्धा सक्सेना, निशा सक्सेना, सुषमा सक्सेना, शारंग सक्सेना, विपिन सक्सेना, आदि मौजूद रहे। संचालन उपाध्यक्ष रवींद्र मोहन सक्सेना एवं आभार जिलाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT