सुबह होली खेली पति-पत्नी ने, शाम को झगड़ा...फिर एक की मिली लाश

सुबह होली खेली पति-पत्नी ने, शाम को झगड़ा...फिर एक की मिली लाश

बदायूं। शहर की एक कॉलोनी में शुक्रवार को पति-पत्नी ने होली खेली लेकिन शाम को उनका झगड़ा हो गया। झगड़े का अंजाम पत्नी की मौत के रूप में सामने आया। उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैें। 

शहर की मंडी समिति के पास स्थित अंबे कॉलोनी में विजेंद्र का परिवार किराये पर रहता है। परिवार में उसकी 30 वर्षीय पत्नी मीरा और चार बच्चे हैं। शुक्रवार देर शाम मीरा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताते हैं कि सुबह को पति-पत्नी ने होली खेली थी लेकिन शाम को विजेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा था। इसको लेकर उसका मीरा से विवाद हुआ और विजेंद्र ने मीरा की पिटाई कर दी। उस समय तो पड़ोसियों ने विवाद शांत करा दिया। इसके बाद विजेंद्र बाहर चला गया जबकि मीरा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ समय बाद विजेंद्र ने लौटने पर उसने मीरा को आवाज दी लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में देखने पर यहां मीरा की लाश फांसी के फंदे से लटकी थीं। वह उसे उतारकर अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टर ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मीरा के मायके वाले भी वहां पहुंच गए और मीरा की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto