पति ने डराया, बोला- ' फांसी लगा लूंगा '... सदमे में आई पत्नी लटक गई फंदे पर

पति ने डराया, बोला- ' फांसी लगा लूंगा '... सदमे में आई पत्नी लटक गई फंदे पर

बीमार थी पत्नी, दंपती में हुआ था विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी

बदायूं। इंजेक्शन न लगवाने पर पति ने पत्नी को यह कहकर डरा दिया कि यदि उसने बात नहीं मानी तो वह फांसी लगा लेगा। यह सुनकर पत्नी इतने सदमें में आ गई कि उसने ही फांसी लगाकर जान दे दी। 

मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर का है। यहां देवेंद्र अपनी पत्नी नीरा के साथ रहता है। बताते हैं कि रविवार रात किसी समय नीरा ने अपने घर में फंदे से लटककर खुदकशी कर ली। ससुराल वालों की मानें तो नीरा बीमार चल रही थी, जिसका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने हालत सही न होने पर इंजेक्शन लगवाने को कहा था लेकिन नीरा इंजेक्शन लगवाने से मना कर रही थी। इसी बात पर देवेंद्र और नीरा का झगड़ा हो गया था। 

इसके बाद देवेंद्र ने नीरा को यह कहकर डराया कि यदि उसने इंजेक्शन नहीं लगवाया तो वह फांसी लगाकर अपनी जान दे देगा। यह कहकर वह घर से बाहर चला गया। बताते हैं कि नीरा ने उसे कॉल की तो देवेंद्र ने उसका फोन रिसीव नहीं किया, इससे नीरा यह सोचकर डर गई कि देवेंद्र ने खुद के साथ कहीं कोई अनहोनी तो नहीं कर ली। बताया जाता है कि इसके बाद सदमे में आकर नीरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है तो वहीं मामले की जांच भी की जा रही है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto