ठेका बंद है तो चिंता नहीं...कहीं 'परचूनी' की दुकान पर तो कहीं फुटकर में बिक रही दारू
SAB KI BAAT
Aug 18 2025
3320
बदायूं। जिले में कहीं ओवररेट शराब बिक रही है तो कहीं निर्धारित समय से पहले और बाद में भी बिक्री की जा रही है। और तो और, अगर ठेका बंद हो तो ये फुटकर में किसी के घर से या फिर परचूनी की दुकान पर भी मिल जाती है। हाल ही में कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देशी शराब के टेट्रा पैक परचूनी की दुकानों से लोग खरीदते दिखाई दे रहे हैं।
ये वायरल वीडियो दातागंज क्षेत्र के गांवों के बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ लोग परचूनी की छोटी-छोटी दुकानों से देशी शराब के टेट्रा पैक खरीदते दिखाई दे रहे हैं। बेचने वालों में कुछ घरों की महिलाएं भी शामिल हैं।

अब चाहें मामला शराब की ओवररेटिंग का हो या परचूनी की दुकानों से शराब की बिक्री का, जिले का आबकारी विभाग तो हमेशा की तरह सोया हुआ है। बताया जाता है कि इनमें से कुछ शराब की बिक्री सिंडीकेट द्वारा तो कुछ फुटकर वाले अनुज्ञापियों द्वारा करवाई जा रही है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/share/v/1EpKUJ9Wbw/
....तो किसने बनवाए वीडियो
बदायूं। जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें अधिकांश दातागंज क्षेत्र के हैं। ये वीडियो कई दुकानों से ली गई शराब के हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि थोक में ये वीडियो किसने वायरल कराए हैं और ऐसा करने के पीछे उसकी मंशा क्या है। हालांकि तमाम लोग इसे समझ रहे हैं कि फुटकर में दारू बिकने में नुकसान किसका है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT