मुजरिया में हो रहा हरे पेड़ों का अवैध कटान, जिम्मेदार करा रहे समझौता

मुजरिया में हो रहा हरे पेड़ों का अवैध कटान, जिम्मेदार करा रहे समझौता

बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम हसुआ नगला में हरे पेड़ों का अवैध तरीके से कटान हो रहा है लेकिन जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इससे कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं। 

बताया जाता है कि गांव में दो लोगों की खेतों की मेड़ पर कुछ पेड़ खड़े थे, जिनमें कटान को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और उसके बाद गालीगलौज हो गई थी। इसको लेकर एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। बताते हैं वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवाने का प्रयास किया जबकि चर्चा है कि एक पक्ष इस लकड़ी को एक माफिया को बेचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस तथा वन विभाग की टीम द्वारा इस पर कोई कार्रवाई न करना चर्चा का विषय बन गया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto
  • user by Suresh sharma

    ड्रामेबाज महिलाएं है

    quoto