युवा मंच ने की एआरटीओ और स्वास्थ्य विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग

युवा मंच ने की एआरटीओ और स्वास्थ्य विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग

बदायूं। भगवा सेना एवं युवा मंच संगठन द्वारा एआरटीओ और स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में डीएम को ज्ञापन दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन विभागों की जांच की जाए तथा जनता का शोषण रोका जाए। 

संगठन के सस्थापक धु्रवदेव गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए एआरटीओ से संबंधित ज्ञापन में कहा गया है कि एआरटीओ कार्यालय में इतना भ्रष्टाचार बढ़ गया है कि हर कार्य के लिए सुविधा शुल्क देना अनिवार्य हो गया है। कार्यालय के बाहर बैठे सैकड़ों दलाल पूरे एआरटीओ ऑफिस को अंदर बैठे एआरटीओ के अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से हर कार्य आर्थिक सांठगांठ कर करवाते है। जिस व्यवस्था के लिए सरकार आरटीओ विभाग द्वारा जो निर्धारित शुल्क तय किया गया है वह रसीद कटवा अगर कोई व्यक्ति कार्य करवाने जाता है तो उसे जानबूझ कर परेशान किया जाता है क्योंकि एजेंट के माध्यम मिलने वाली रिश्वत दलालों कमीशन का अंदर के अधिकारियों को प्राप्त कर सके। 

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के संबंध में दिए गए ज्ञापन में जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया है। इसके अलावा कादरचौक में चल रहे एक निजी अस्पताल की भी जांच की मांग की गई है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto