सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का अहम योगदानः संजीव
SAB KI BAAT
May 22 2025
2180
सुशासन, धर्म और सेवा भावना की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाईः राजीव
बदायूं। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल ने संबोधित किया।
प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रानी अहिल्याबाई होल्कर
का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तीकरण का आदर्श उदाहरण है। उनके शासनकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य हुए।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हमें लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने चाहिए। लोकमाता ने अपनी शासन व्यवस्था में आध्यात्मिक व धार्मिकता का भाव समाविष्ट किया था। उन्होंने प्रजा के हित को सर्वाेपरि रखते हुए जाति- धर्म से ऊपर उठकर शासन व्यवस्थाएं संचालित की।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, अमिता उपाध्याय, मनोज मसीह, धीरज पटेल, सीमा राठौर, वीरेंद्र राजपूत, मनोज पाल, अनेकपाल पाल, विमल पाल, रचना शंखधार, वीरपाल बघेल, रामचरन पाल, नत्थूलाल पाल, सुनील पाल, अरुण पाल, सरनाम पाल, संजीव पाल, निरंजन पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT