जरा से विवाद में बाप ने मार दी बेटे को गोली, लहूलुहान हुआ बेटा और फिर...
SAB KI BAAT
May 22 2025
3270
बदायूं। जरा से विवाद के बाद बाप ने बेटे पर फायर झोंक दिया। सीने और हाथ पर छर्रें लगते ही बेटा लहूलुहान हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मामला बिसौली तहसील के गांव सिरसावा का है। यहां चंद्रकेश यादव का परिवार रहता है। गांव में ही उसका निजी नलकूप है। बृहस्पतिवार शाम किसी बात को लेकर चंद्रकेश का अपने बेटे 24 वर्षीय संजय यादव से विवाद हो गया। कुछ देर बाद मामला शांत होने के बाद संजय गांव बिजौरी स्थित खेत पर चला गया।
बताते हैं कि कुछ देर बाद ही चंद्रकेश वहां तमंचा लेकर आया गया और संजय पर फायर झोंक दिया। छर्रे संजय के सीने और हाथ पर लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर चंद्रकेश वहां से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और संजय को अस्पताल ले गई। यहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
----------
आरोप- बड़े बेटे पर पैसा खर्च कर रहा चंद्रकेश
बदायूं। चंद्रकेश के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा लोकेश है। लोकेश विवाहित है जबकि संजय और सबसे छोटा बेटा पढ़ाई कर रहे हैं। आरोप है कि चंद्रकेश अपना सारा पैसा लोकेश पर खर्च करता है। इसी वजह से उसका और संजय का अक्सर विवाद होता था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT