पूरी फोर्स के सामने युवक ने बदायूं के इस इंस्पेक्टर को दे डाली खुली चुनौती...'मोदी जी ने तो नकली लॉकडाउन लगाया, हम तो ताकत में भी नहीं, लेकिन कल ही लॉकडाउन लग जाएगा'

पूरी फोर्स के सामने युवक ने बदायूं के इस इंस्पेक्टर को दे डाली खुली चुनौती...'मोदी जी ने तो नकली लॉकडाउन लगाया, हम तो ताकत में भी नहीं, लेकिन कल ही लॉकडाउन लग जाएगा'

बोला- 'एक कॉल कर दूंगा तो पूरी विधानसभा बंद हो जाएगी, 25-30 विधानसभा क्षेत्र आते हैं मेरे अंडर में' 

सीओ बोले-'मामला मेरे संज्ञान में नही'

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मुहर्रम जुलूस से एक दिन पहले फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूनपूर में एक युवक ने पूरी फोर्स के सामने इंस्पेक्टर को खुली चुनौती दे डाली। बोला-'एक कॉल कर दूंगा तो पूरी विधानसभा बंद हो जाएगी। मोदी जी ने तो नकली लॉकडाउन लगाया, हम तो ताकत में भी नहीं, लेकिन कल ही लॉकडाउन लग जाएगा।' केवल यही नहीं, उसने कुछ पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर कराने तक की धमकी दे डाली। अब सोशल मीडिया पर युवक की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। 

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूनपुर का बताया जा रहा है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुद को अनमोल सागर बताते हुए इंस्पेक्टर सुभाष कुमार से जो कह रहा है, उसे खाकी को चुनौती ही कहा जा सकता है। युवक प्रधानमंत्री मोदी के बारे में भी कह रहा है और यह भी कह रहा है कि पुलिस के कुछ लोग छवि खराब कर रहे हैं, उनका कल ही ट्रांसफर करा दूंगा।

(देखें वीडियो) -


ये बताया जा रहा मामला-

बदायूं। ये मामला बृहस्पतिवार रात का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मुहर्रम से एक दिन पहले गांव में ताजियों को निकालने जाने वाले रास्ते पर बिजली के तार हटाने को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो रही थी। एक पक्ष तार हटाने से मना कर रहा था, जिस पर पुलिस ने कुछ सख्ती करके मामला रफा दफा कर दिया था। बताते हैं कि इसके बाद ही अनमोल सागर नाम का यह युवक एक पक्ष के समर्थन में आकर पुलिस को ही लॉकडाउन लगाने की चुनौती देने लगा। वीडियो में युवक नीला गमछा डाले इंस्पेक्टर से बात करते दिखाई दे रहा है। 

-------

ग्रामीण बोले-...तो ऐसे तो कोई भी दे देगा खाकी को चुनौती

बदायूं। इस संबंध मे कुछ ग्रामीणों का दबी जुबान कहना था कि जिस प्रकार यह युवक खुलेआम फोर्स के सामने इंस्पेक्टर को चुनौती दे रहा है, उससे तो कानून की धज्जियां ही उड़ रही हैं। ऐसे तो कोई भी खाकी को चुनौती दे देगा। इधर, सोशल

मीडिया पर अनमोल सागर नाम का यह युवक खुद ही इस फोटो और वीडियो को 'मोहर्रम के लिए पुलिस प्रशासन से वार्तालाप करते हुए' लिखकर शेयर कर रहा है। 

--------

इंस्पेक्टर ने कहा- 'हमें कहां चुनौती दे रहा, अपनी बात कह रहा था'

बदायूं। इस संबंध में जब सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कही जबकि इंस्पेक्टर तो युवक का खुला बचाव करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा-'वह तो अपनी बात कह रहा था, हमें कहां चुनौती दे रहा था। वह तो बता रहा था कि लॉकडाउन में ऐसा किया था।'

--------------

(खबर वीडियो व अधिकारियों से हुई बातचीत के आधार पर है। 'सबकी बात' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। )


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto