नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के कार्यकाल के तीन साल पूरे, जनता को बेहर सुविधाएं दिलाने के प्रयास हुए सफल

नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के कार्यकाल के तीन साल पूरे, जनता को बेहर सुविधाएं दिलाने के प्रयास हुए सफल

पालिका का दावा- 50 करोड़ से कराए गए विकास कार्य, 17 करोड़ किया गया कर्मचारियों का पिछला भुगतान

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गए हैं। पालिका का दावा है कि इन तीन सालों में जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने के भरपूर प्रयास हुए, जिनमें काफी हद तक सफलता भी मिली। बेहतर सफाई व्यवस्था, सड़कें, पेयजल और पथप्रकाश व्यवस्था जनता को मुहैया कराया गया। 

शहर की जनता ने साल 2023 में हुए नगर निकाय चुनाव में फात्मा रजा को अपना अध्यक्ष चुना था। इससे पहले भाजपा की दीपमाला गोयल पालिकाध्यक्ष की कुर्सी संभाल रही थी। 2023 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना सिंबल नहीं दिया, लेकिन फात्मा रजा ने जीत हासिल करके दिखा दिया कि जनता पुराने अध्यक्ष को नकारकर उन्हें फिर मौका देना चाहती है। इससे पहले वह 2015 से 2017 तक अध्यक्ष रह चुकी थीं जबकि उससे पहले 2006 से 2011 तक उनके पति आबिद रजा पालिकाध्यक्ष रहे थे। 2023 के चुनाव में आबिद रजा का पुराना अनुभव और सियासी रणनीति ही फात्मा रजा की जीत का कारण बनी। खास बात ये रही कि आबिद रजा की छवि के कारण ही उन्हें मुसलमानों के साथ-साथ हिंदू वोट भी बड़ी संख्या में मिला। 

इन तीन सालों में जनता को कुछ बदलाव देखने को मिले। सफाई व्यवस्था में पहले से सुधार आया तो अन्य व्यवस्थाओं में भी बदलाव देखने को मिला। पालिका का दावा है कि इन तीन सालों में 50 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए गए और करीब 17 करोड़ का पिछला भुगतान पालिका के कर्मचारियों को किया गया। इन तीन सालों की सफलता का श्रेय पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा अपने सभी सभासदों के सहयोग और कर्मचारियों की निष्ठा के साथ-साथ अपने पति पूर्व मंत्री आबिद रजा को भी देती हैं। उनका कहना है कि इस कार्यकाल को सफल बनाने में पूर्व मंत्री का भरपूर सहयोग रहा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर सहयोग के कारण ही इतने विकास कार्य पालिका क्षेत्र में कराए जा सके। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto