उसहैत रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, मंच पर होंगे तमाम कार्यक्रम
SAB KI BAAT
Oct 18 2024
1260
बदायूं। उसहैत रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता व कोषाध्यक्ष नरेश चन्द गुप्ता के नेतृत्व में उसहैत रामलीला महोत्सव मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि उसहैत चेयरमैन नवाब हसन द्वारा मां शारदे और राम परिवार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि उसहैत के ग्रामीण अंचल में मेला के साथ रामलीलाओं का मंचन का कार्यक्रम वर्षों से डाली गई बुजुर्गों की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम नगरवासियों
की प्रगति व सुख समृद्धि के लिये आवश्यक होते हैं। इसके लिए रामलीला महोत्सव उसहैत की समस्त कमेटी, आयोजक व सहयोगी सब बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि रामलीला मेला महोत्सव उसहैत में वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। चेयरमैन नवाब हसन ने कहा कि उसहैत में रामलीला मेला महोत्सव के सभी धर्म जात बिरादरी के लोग बढ़कर सहयोग देते है।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ एवं युवा मंच संगठन के पदाधिकारी एवं रामलीला लीला कमेटी के पवन मिश्रा, मोतीलाल गुप्ता, अमरजीत, अजय गुप्ता सुनील वर्मा, अनुज गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, पूरन लाल आदि उपस्थित रहे। मंच का पवन मिश्रा ने किया।
-------
लगातार होंगे कार्यक्रम
बदायूं। मेले के महामंत्री अनुज गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नरेश चन्द गुप्ता ने बताया कि रामलीला महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होंगे। 23 अक्तूबर को रामबरात, 27 अक्तूबर को रावण दहन, राजतिलक एवं अंतिम दिन युवा मंच संगठन द्वारा 28 अक्तूबर को जादूगर अंकुश गुप्ता का शो होगा। शाम सात बजे से नेशनल फिटनेस ट्रेनर विक्की कुमार द्वारा बॉडी बिल्डिंग फिटनेस शो का भव्य आयोजन होगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT