प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज...पुलिस कह रही 'किसी ने आईडी कर ली हैक'

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज...पुलिस कह रही 'किसी ने आईडी कर ली हैक'

बदायूं। दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने कहा कि कर्मचारी की आईडी किसी ने हैक करके यह शरारत की है।

बीते दिन सीएचसी के एक संविदा कर्मचारी की फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी।

भाजपा नेताओं तक भी यह पोस्ट पहुंची तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री मोहम्मद उमर सैफी ने जरीफनगर थाने में तहरीर दी जिसमें कहा गया कि दहगवां सीएचसी में तैनात संविदा कर्मी इंद्रजीत साहनी ने अपनी आईडी पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जिससे उनकी व आम जनता की भावनाएं आहत हुई बताते हैं कि मंगलवार को पुलिस ने इस संविदा कर्मचारी को हिरासत में भी लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। बुधवार को भाजपा नेता थानाध्यक्ष से मिले और कार्रवाई की मंाग की। इसके बाद जरीफनगर पुलिस ने इंद्रजीत साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जिस युवक को हिरासत में लिया गया था उसकी आईडी किसी ने हैक कर ली थी। अब इसकी जांच साइबर ब्रांच कर रही है फिर भी मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto