गिंदोदेवी महिला महाविद्यालय में जवाहर लाल नेहरू को किया याद, हुए कार्यक्रम

गिंदोदेवी महिला महाविद्यालय में जवाहर लाल नेहरू को किया याद, हुए कार्यक्रम

बदायूं। गिंदोदेवी महिला महाविद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई। समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया। 

इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी के मुख्य आतिथ्य में व महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव गौरव रस्तोगी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती, डॉ इंदु शर्मा तथा समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर व नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्या प्रो सरला ने छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत के निर्माण, वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनके अविस्मरणीय योगदान से छात्राओं को अवगत कराया। अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने कहा कि नेहरू जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था इसीलिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए की गई पहलें आज भी हम सभी को प्रेरित करती हैं। सचिव गौरव रस्तोगी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने और हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर प्राप्त हो सकें वातावरण बनाने की बात की। 

छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, दर्शन एवं बाल प्रेम से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी छात्राओं के लिए मिष्ठान वितरण भी किया गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto