मजाक बना जान का दुश्मन, पहले हुआ झगड़ा...फिर पीटकर मार डाला

मजाक बना जान का दुश्मन, पहले हुआ झगड़ा...फिर पीटकर मार डाला

बदायूं। हंसी मजाक से शुरू हुई बात विवाद तक जा पहुंची और उसके बाद एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे के साथ बुजुर्ग को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। झगड़े के दौरान बुजुर्ग पर दरांती से वार भी किया गया जो उसकी गर्दन पर लगा।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौेना गांव निवासी श्रीराम 60 पुत्र तोताराम रविवार शाम करीब छह बजे अपने खेत पर यूरिया लगाने जा रहा था। रास्ते में उसे गांव का सुरजीत मिल गया। बताते हैं कि सुरजीत ने श्रीराम से कुछ मजाक कर दी, जिसके बाद श्रीराम ने भी मजाक करते हुए उसका कोई जवाब दे दिया। बताया जाता है कि यह जवाब सुरजीत को नागवार गुजरा और उसने श्रीराम से गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि सुरजीत ने अपने दो भाई तथा भतीजे के साथ मिलकर श्रीराम को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसके गले पर भी दरांती से वार किया गया जिससे श्रीराम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे पुष्पेंद्र द्वारा सुरजीत समेत उसके दो भाई व एक भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto