शराब पीने को मांगे पैसे, तमंचा दिखाकर लूट ली रकम

शराब पीने को मांगे पैसे, तमंचा दिखाकर लूट ली रकम

बदायूं। जवाहरपुरी निवासी एक युवक ने शहर के ही कुछ युवकों पर तमंचे के बल पर उसे लूटने तथा विरोध करने पर लोहे की चेन समेत धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी उसकी हकीकत बयां कर रहे हैं।

जवाहर पुरी निवासी हर्ष गुप्ता का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को अपने दोस्त नितिन के साथ गद्दी चैक से बाइक से जा रहा था कि तभी गद्दी चैक निवासी एक युवक तथा उसके पांच-छह साथियों ने उसे घेर लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। जब उसने मना किया तो एक युवक ने तमंचा निकालकर उससे सटा दिया और उसकी जेब से 1240 रुपये छीन लिए। विरोध करने तथा पुलिस से शिकायत की बात कहने पर आरोपी उसे लोहे की चेन से पीटने लगे तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे उसके काफी चोटें आईं। उसके दोस्त की भी पिटाई की। वे जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस से शिकायत की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto