लव ट्राईएंगलः डेढ़ महीने बाद पकड़ा जा सका शिवांशु का हत्यारा सनी, जेल भेजा

लव ट्राईएंगलः डेढ़ महीने बाद पकड़ा जा सका शिवांशु का हत्यारा सनी, जेल भेजा

बदायूं। नवादा इलाका निवासी शिवांशु गौतम का हत्यारोपी सनी आखिरकार डेढ़ माह बाद पुलिस द्वारा धर ही लिया गया। विगत दो अप्रैल को उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर शिवांशु की बरेली में गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके बाद उसका शव बोरे में बंद करके फेंक दिया था। 


                                 - हत्यारोपी सनी- 

शहर का शिवांशु हत्याकांड काफी चर्चित रहा था। नवादा इलाके में रहने वाला शिवांशु दो अप्रैल से लापता हो गया था। उसके परिजन उसे तलाश कर रहे थे तो पुलिस भी उसे खोज रही थी। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कादरचौक के एक गांव में रहने वाली लड़की तनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले की कड़ियां खुलती चली गई। पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी सनी के साथ मिलकर शिवांशु की हत्या कर दी थी। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने बरेली के सुभाष नगर में शव को बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, सनी शिवांशु का भी दोस्त था। उससे भी लड़की का प्रेम प्रसंग रहा था। बाद में तनु शिवांशु को प्यार करने लगी थी लेकिन सनी से भी उसका संबंध बरकरार था।  इसी त्रिकोणीय प्रेम के कारण शिवांशु को मारा गया। 

                                 -मृतक शिवांशु गौतम-

तनु को पकड़ चुकी थी पुलिस, फरार चल रहा था सनी

बदायूं। तनु और सनी ने मिलकर शिवांशु की हत्या कर दी थी और उसका शव बोरे में बंद करके फेंक दिया था। पुलिस ने सात अप्रैल को तनु को पकड़ लिया था। उसने जब सच्चाई बताई तो सनी का नाम भी आया। इसके बाद पुलिस सनी की तलाश में लग गई लेकिन मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के कारण वह पुलिस के हाथ नहीं आ पा रहा था। शिवांशु के परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर नवादा पर जाम भी लगाया था। शनिवार रात पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। 

-----

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

https://sabkibaat.in/post/murder-in-love-triangle

संबंधित खबर का वीडियो देखें-

https://youtu.be/_kpHdNYH7rY?si=xQqU32anWpA3ltO1



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto